बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बचगंगपुर गांव के ढोंढेपुर टोले में कमरे के अंदर कुंडी से लटकते हुए किशोरी का शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर पहुंचे बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सभा बचगंगपुर के टोला ढोंढेपुर में मंगलवार की रात स्वर्गीय दुर्गेश यादव की नाबालिक पुत्री आकृति यादव (15) रोज की तरह खाना खा कर रात 9 बजे अपने कमरे में सोने चली गई।सुबह उसकी मां कमरे का दरवाजा खोला तो देखा छत की कुंडी से बेटी का शव लटका हुआ है। सूचना मिलने पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी,एसआई अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां घर के अंदर स्वर्गीय दुर्गेश यादव की 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री आकृति यादव की लाश गुलाबी रंग के दुपट्टे से लटक रही है। उसके शरीर पर सफेद रंग का टी शर्ट एवं काले रंग की पैंट पहने हुई थी। घर के अंदर उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना पर फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर जयजा लिया। बृजमनगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
