नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला प्राचीन बौद्ध स्थल पर सोमवार को राजस्व, पर्यटन,चकबंदी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप पहुंच कर मार्ग का सर्वे किया।

Satya Prabhat News
By -
0

नौतनवा तहसील के ग्राम पंचायत बनरसिहा कला प्राचीन बौद्ध स्थल पर सोमवार को राजस्व, पर्यटन,चकबंदी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप पहुंच कर मार्ग का सर्वे किया। रविन्द्र मिश्रा क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर ने बताया कि पर्यटकों को सुव्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ग्राम बरगदवा अयोध्या से बसन्तपुर होते हुए बनरसिहा कला करीब 3 किमी मार्ग बौद्ध स्तूप तक सात मीटर चौड़ा होगा। 
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देवदह बौद्ध स्तूप तक गांव के बाहर से चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। जिसके लिए किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनरसिहा कला बौद्ध स्तूप को पर्यटकों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर मांग किया कि यहां पर्यटकों के लिए गेस्ट हाउस एवं बुद्ध विहार का निर्माण कराया जाए ताकि विदेशी पर्यटकों का आवागमन हो सके। जिससे राजस्व आय भी बढेगा।इस दौरान पीडब्ल्यूडी आलोक रंजन, अशोक कुमार सिंह,जितेंद्र राव,महेंद्र जायसवाल,लक्ष्मीचन्द्र पटेल, रामलगन,प्रह्लाद,सन्तोष जायसवाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)