महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा के पास गुजरपुरवा में गुरुवार दोपहर निजी विद्यालय एम पी पब्लिक स्कूल की बस ने सहायक अध्यापक को रौद दीया जिससे उसकी मौत हो गई इसके बाद फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 14 सुभाष नगर निवासी हार्दिक श्रीवास्तव पुत्र सुरेन्द्र श्रीवास्तव उम्र 28 वर्ष लक्ष्मीपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे छुट्टी होने ने बाद मोटरसाकिल से वह घर जा रहें थे फरेंदा थाना के गुजरपुरवा के पास फरेंदा की तरफ़ से जा रहि एम पी पब्लिक स्कूल की बस ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया सुचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया हार्दिक श्रीवास्तव की दो वर्ष पहले शादी हुई थी
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है बस को कब्जे में लेकर परीजनों की तहरीर के अधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी
