थर्ड क्लास ईट से मानक विपरित हो रहा चैनपुर में पक्का नाली निर्माण

Satya Prabhat News
By -
0

फैयाज अहमद/महराजगंज

मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर मे निर्माणधीन नाली मामला 

महराजगंज  | स्थानीय मिठौरा ब्लाक क्षेत्र में धाधली थमने का नाम नही ले रहा है। सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रसार प्रचार मे लगा रहा।वही सरकार की योजना में ब्लाक  प्रशासन की मिलीभगत से घुसपैठ से फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठीक ऐसा ही मामला मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर में पंचायत निधि से नाली का निर्माण हो रहा है जो थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग करके मानक विहिन नाली का निर्माण किया जा रहा है और लाखों रुपयों की लागत लगाई जा रही है लेकिन निचे मिट्टी में ईट बिछाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है जो मानक विपरित है। फिर भी जिम्मेदार इसे देखने वाला कोई अधिकारी नही है 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर में 
राज्य वित्त एवं पन्द्रहवीं केन्द्रीय वित्त आयोग योजना अन्तर्गत कन्हैया वर्मा के घर से नहर तक नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमे थर्ड क्लास के ईट का प्रयोग और मानक विहीन सामाग्री के प्रयोग से नाली का निर्माण हो रहा है है जिसकी लागत लाखो मे है जो आसानी ने इनकी फाइले पास भी हो जाता है और मोटी करम का भुगतान आसानी से करा लिया जाता है | लेकिन जिम्मेदारो की कानों में गूंज भी नहीं पड़ी ।
इस बीच क्षेत्र के मुकेश, सुरेश,विकाऊ ,संदीप ,प्रेम , जोखन, आदि  लोगों इस कार्य पर रोष व्यक्त किया तथा जॉच की मॉग किया |

इस संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी राजन गुप्ता से उक्त नाली निर्माण सम्बंधित जानकारी चाही गयी तो उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत क्या है प्रधान को बोल दे रहा हूं।

" इस विषय पर इस सम्बन्ध में बीडीओ मिठौरा  राहुल सागर ने कहा कि संज्ञान में आया है तो जॉच के भेज रहे है मानक के अनुसार ही नाली का भुगतान किया जायेगा ।,,

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)