कारगिल विजय दिवस पर भाजपा के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी ने मसाल जुलूस में शामिल होकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Satya Prabhat News
By -
0

महाराजगंज  भाजपा के पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मशाल जुलूस में शामिल होकर किशोरी आश्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शिवेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया है कि कारगिल युद्ध जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है ।भारत और पाकिस्तान के बीच मई और जुलाई 1999 के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में हुए सशस्त्र संघर्ष में पाकिस्तान को सीमा पर वापस जाने को मजबूर कर दिया था और भारत की विजय हुई थी। 14 फरवरी 2019 को हमारे महारजगंज के पंकज त्रिपाठी भी शहीद हो गए थे।
चौधरी शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की सेना और कश्मीर उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार करके भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की थी । और हमारे बहादुर जांबाज भारतीय सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जगह पर हमला किया और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय सहयोग से पाकिस्तान को सीमा पार वापस जाने को मजबूर कर दिया था इस दौरान पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी युवा नेता सोनू कन्नौजिया शिवम जयसवाल जयभरत कन्नौजिया संजय राव अमरीश राव ललन राकेश विश्वकर्मा विक्रांत अग्रहरी रजनीश पांडेय हजारों संख्या में लोग उपस्थिति रही।

संवाददाता सोनू कन्नौजिया

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)