*24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा*
सतना। पत्नी की बेवफाई से आहत होकर पति ने पत्नी समेत दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पत्नी और बच्चों का शव किराए के कमरे में मिला जबकि पति का शव तिघरा रेल ट्रैक पर मिला। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने सीसीटीव्ही और फारेंसिक साक्ष्य संकलन के आधार पर पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नजीराबाद स्थित हरदौल बाबा मंदिर के पास एक महिला और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गई। जबकि पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक रीवा रेंज साकेत पांडेय व एसपी आशुतोष गुप्ता,सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं सिविल लाईन सहित पुलिस बल ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया और जांच पड़ताल तेज की। बताया गया कि चौधरी परिवार एक दिन पहले ही किराए के मकान में रहने नजीराबाद आया था। राकेश चौधरी जो तिघरा गांव का रहने वाला था। उसने नजीराबाद में हरदौल बाबा मंदिर के पास राजेश उर्फ कैदी प्रजापति के मकान में कमरा एक दिन के लिए किराए पर लिया था। वो मंगलवार को पत्नी संगीता 28 वर्ष, दो बेटों निखिल 8 वर्ष और ऋतिक 6 वर्ष के साथ यहां रहने आया था। बुधवार की सुबह जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो मकान मालकिन चंदा देखने पहुंची। यहां संगीता और दोनों बच्चों का शव पड़ा मिला।
पुलिस अधीक्षक ने जानकारी में बताया कि पुलिस थाना कोतवालीको रेल्वे प्रशासन की ओर से सूचना मिली कि, किसी अज्ञात व्यक्ति का शव कटी हालात मे मृत अवस्था मे घटनास्थल 1174/09 (रेल्वे पोल के पास ) तिघरा रेल्वे लाईन मे पङा हुआ है जो सूचना पर थाना कोतवाली मे मर्ग क्रं. 55/24 धारा 194 बीएनएसएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई । घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन फारेंसिक अधिकारी महेन्द्र पटेल द्वारा किया गया एवं घटनास्थल मे डाग स्काड व फिंगरप्रिंट द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया । जांच मे यह ज्ञात हुआ कि,मृतक राकेश चौधरी का विवाह मृतिका संगीता वर्मा के साथ करीबन 10 वर्ष पूर्व हुआ था जो शादी के बाद से तिघरा मे रह रहे थे । शादी से उनके दो पुत्र निखिल उम्र 08 वर्ष व ऋषभ उम्र 06 वर्ष थे । मृतिका संगीता वर्मा शादी शुदा होने के बाबजूद कमलेश चौधरी से मोबाईल से बातचीत करने लगी थी उन दोनो की घनिष्टता ज्यादा हो गई थी । दिनांक 15.02.24 को मृतिका संगीता वर्मा अपने पति को बिना बताये अपने प्रेमी कमलेश के साथ घर से चली गई थी । उसके उपरांत वापस आने पर अपने पति राकेश चौधरी के साथ आकर रहने लगी थी । मृतिका अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर पुन: कमलेश के साथ कटनी चली गई थी और उसी के साथ रह रही थी वही पर रहने के दौरान मृतिका संगीता चौधरी ने अपने लङके निखिल चौधरी का एडमीशन रघुवंश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , झिंझरी कटनी मे करवाया था दिनांक 29.06.2024 को स्कूल के एडमीशन फार्म मे बालक निखिल चौधरी के पिता का नाम कमलेश चौधरी लिखवाया था । जिसके उपरांत दिनांक 05.07.2024 मृतिका संगीता वर्मा पुन: वापस अपने पति के पास आ गई थी और अपने पति राकेश चौधरी के साथ रहने लगी थी और मृतक राकेश चौधरी अपनी पत्नि मृतिका संगीता के साथ आकर किराये का मकान ढूंढ रहे थे । वह अपने पति राकेश चौधरी के साथ ही रहने लगी थी ।मृतिका फिर भी अपने प्रेमी कमलेश से लगातार मोबाईल मे बात होती रहती थी । जांच में मृतक राकेश चौधरी के जो कपड़े घटनास्थल मे बरामद हुये है उन पर जो खून के धब्बे मिले है वह किसी व्यक्ति को सामने से धारदार हथियार से मारने पर आते है । इसी प्रकार के पैटर्न के खून के धब्बे घटनास्थल के कमरे मे मिले है । फोरेंसिक एवं सीसीटीवी साक्ष्य से स्पष्ट है कि, मृतक राकेश चौधरी अपनी पत्नि संगीता चौधरी के इस तरह से दूसरे व्यक्ति से प्यार करने और लगातार उससे मोबाईल मे बात करने को लेकर मृतक राकेश चौधरी द्वारा ही धारदार हथियार से अपनी पत्नि संगीता चौधरी व दोनों बच्चों की हत्या कर दिया है और स्वंय भी आत्मग्लानि वश रेल्वे लाईन मे जाकर आत्महत्या कर लिया है ।
*कार्यवाही मे इनका रहा योगदान*
उक्त कार्यवाही और मामले के खुलासे में महेन्द्र सिहं चौहान सीएसपी सतना , निरी. शंखधर व्दिवेदी , निरी. योगेन्द्र सिंह परिहार एवं टीम उनि दिलीप मिश्रा , सउनि अनिल त्रिपाठी, सउनि राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सिंह,प्रधान आरक्षक अखंड सिंह, प्रधान आरक्षक आकाश द्विवेदी,निरी. विजय सिंह , उनि अजीत सिंह , सउनि दीपेश , प्रआर बीपेन्द्र मिश्रा , प्रआर. असलेन्द्र सिंह का योगदान रहा।
