नेपाल के पानी से घोंघी नदी में उफान, क्षेत्र के दर्जनों गांव में सैलाब

Satya Prabhat News
By -
0

कोल्हुई/बृजमनगंज, महराजगंज। अधर में लटके राजपुर दौलतपुर बांध के पूर्ण न हो पाने से विकास खण्ड बृजमनगंज के दर्जनों गांव में सैलाब की स्थिति हो गई है। जबकि महराजगंज-सिद्धार्थनगर को बांटने वाली घोंधी नदी अब उफान पर हो गई है। फलस्वरूप महुआ नाला से बाढ़ का पानी सैकड़ों एकड़ फसल सैलाब कर दिया है। जबकि बारिश का पानी दर्जनों गांवों में भर जाने से खेत में रोपाई किए हुए धान के पौधे डूबे हुए हैं। निरंतर तेज बारिश से सीमा वर्ती क्षेत्र के मंगलपुर, लबदहा, जिगिनिहा, केशौली, सेमरहना, सेमरहनी धरैचा, धरैची, खड़खोड़ा, खड़खोड़ी, सहजनवा बाबू और उसके टोले गुजरौलिया समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर गया गया है। राजपुर दौलतपुर बांध के गैप छोड़े गए स्थानों से बाढ़ का पानी क्षेत्र में भरता जा रहा है। जिस से किसानों की सैकड़ों एकड़ खेती प्रभावित हो सकती है। किसानों का बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

संवाददाता शशांक राय 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)