•मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। मानसून आज से अपना रौद्र रूप दिखाएगा। गोंडा, बहराइच, सहित इन 9 जिलों में अगले 3 दिनों तक बहुत भारी मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। गोंडा और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने से लोगों को जल भराव से जूझना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जुलाई में सामान्य से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना है। अगले 48 घंटे में तापमान के सामान्य से भी कम होने की उम्मीद है।