एक्सीलेंट एकादमी में खेल उत्सव, एडवोकेट राम अवध मौर्य ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Satya Prabhat News
By -
0

संवाददाता शशांक राय 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत लेहड़ा स्थित एक्सीलेंट एकादमी में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन लालाजोत खेल मैदान में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट राम अवध मौर्य ने विजेता प्रतिभागियों को अपने कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बबलू चौरसिया, अमित पासवान एवं रमेश चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही।



समारोह में विद्यालय के प्रबंधक, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को शारीरिक व मानसिक विकास का आधार बताया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकगण—


महेंद्र प्रसाद, चित्रवेश साहनी, संदीप प्रजापति, आशीष जायसवाल, राजेश शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, निखिल, आलोक, रमेश चंद्र, संदीप शर्मा एवं सतीश मौर्य

तथा शिक्षिकाएं—


पुष्पा मिस, ज्योति मिस, वंदना मिस, अस्मिता मिस, मानसी मिस, नाजिया मिस, गुड़िया मिस, पूजा मिस, गीता मिस एवं रीमा मैम उपस्थित रहीं।





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)