फरेंदा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 24 घंटे में महिमा मेडिकल स्टोर चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज जनपद में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना फरेंदा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।


थाना फरेंदा क्षेत्र में घटित नकबजनी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज उर्फ भुअर पुत्र श्री शिवचरन पासवान, निवासी ग्राम लेदवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।


पुलिस ने अभियुक्त को आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को समय 12:40 बजे उसके घर ग्राम लेदवा (निरनाम पूर्वी टोला) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद कुल्हाड़ी तथा चोरी की गई नकदी ₹17,100 बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


दिनांक 04/05 जनवरी 2026 की रात्रि में थाना फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा फरेंदा स्थित महिमा मेडिकल स्टोर का ताला अज्ञात चोर द्वारा कुल्हाड़ी से तोड़कर गल्ले में रखे ₹35,000 चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में दुकान मालिक उमेश चन्द्र यादव पुत्र लालबेचन, निवासी छितही, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज की तहरीर पर मु0अ0सं0 002/2026, धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।


विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त नीरज उर्फ भुअर का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।


फरेंदा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)