महराजगंज: प्रधान पर लगा ‘मुर्गा चोरी’ कराने का आरोप, 31 दिसंबर की घटना, पीड़ित महिला ने लगाए गंभीर इल्ज़ाम, कई दिनों से थाने के चक्कर

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार (कमनहा) का है। यहां निवासी रामा साहनी का एक घर गांव के पास स्थित है, जहां परिवार का कोई सदस्य स्थायी रूप से नहीं रहता। इसी खाली घर में परिवार मुर्गी पालन कर किसी तरह अपनी आजीविका चलाता है।


प्रधान पर शराबखोरी और चोरी की साजिश का आरोप

पीड़ित रामा साहनी की पत्नी ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान अक्सर उनके खाली घर में बैठकर शराब पीते हैं और इसे शराबखोरी का अड्डा बना रखा है। महिला का कहना है कि 31 दिसंबर की रात प्रधान के इशारे पर कुछ लोग घर के पिछले रास्ते से दीवार फांदकर अंदर घुसे और वहां से दो मुर्गों की चोरी कर ली।


गरीब परिवार की रोजी-रोटी पर संकट

पीड़ित परिवार का कहना है कि मुर्गी पालन ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है। ऐसे में प्रधान जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा चोरी को शह देना या इसमें शामिल होना उनके लिए मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से बड़ा आघात है।


पुलिस कार्रवाई का इंतज़ार

पीड़ित महिला ने बताया कि वह कई दिनों से बृजमनगंज थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक न तो प्राथमिकी दर्ज हुई है और न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। वहीं गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह सचमुच प्रधान की संलिप्तता का मामला है या फिर किसी तरह की आपसी रंजिश।


फिलहाल, पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की प्रतिक्रिया और कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।


पीड़ित महिला की तहरीर 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)