ओवरटेक के चक्कर में बड़ा हादसा टला, मारुति कार डिवाइसडर पर चढ़ी — तीनों सवार सुरक्षित

Satya Prabhat News
By -
0


सत्य प्रभात न्यूज़ ' संवाददाता विष्णु गुप्ता

महराजगंज। जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा नगर बाईपास पर मंगलवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ओवरटेक करने के प्रयास में एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वाहन में सवार तीनों लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन हादसे के दौरान एयरबैग नहीं खुले, इसके बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कार सवारों को बाहर निकाला गया। कुछ देर के लिए बाईपास पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।


स्थानीय लोगों ने मथुरा नगर बाईपास पर तेज रफ्तार और ओवरटेक की वजह से हो रहे हादसों पर चिंता जताई है और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बाईपास पर संयमित गति से वाहन चलाएं और ओवरटेक से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)