महराजगंज बृजमनगंज
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार को बृजमनगंज क्षेत्र के कोल्हुई तिराहा एवं सोनाबंदी में निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि नियमों की अनदेखी और जागरूकता के अभाव में ही अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनसे सतर्कता और नियम पालन के माध्यम से बचाव संभव है।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता संदीप भारती, उमेशचंद राम, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार यादव, बबलू जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

