viralvideo "प्लीज़ मेरा स्कूल में एडमिशन करा दीजिए सीएम योगी से मासूम बच्ची की गुहार, मुस्कुराकर दिया दिल जीतने वाला जवाब
लखनऊ सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही सी बच्ची मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने स्कूल में एडमिशन की गुहार लगाती नजर आ रही है।
जनता दर्शन के दौरान आज 5 कालिदास मार्ग पर पहुंची इस मासूम ने मासूमियत भरे लहजे में कहा, "प्लीज़ मेरा स्कूल में एडमिशन करा दीजिए बच्ची की बात सुनते ही सीएम योगी मुस्कुराए और प्यार से पूछा, कहां कराना है 10वीं में या 11वीं में?
मुख्यमंत्री ने बच्ची की एप्लीकेशन तत्काल गृह सचिव संजय प्रसाद को सौंपते हुए कहा, तुरंत हो एडमिशन। सीएम का यह दुलार और संवेदनशीलता भरा जवाब वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान ले आया।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका बच्ची की मासूमियत और मुख्यमंत्री की मुस्कान भरी प्रतिक्रिया ने सबका दिल जीत लिया।

