जानकारी अनुसार कोल्हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। क्रेन की मदद से कार को गड्ढे से निकाला गया। हाईवे निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माणाधीन स्थलों पर न तो पर्याप्त साइन बोर्ड लगे हैं और न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस लापरवाही के लिए कार्यदायी संस्था PNC को जिम्मेदार ठहराया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और एनएचएआई से निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़े हादसे हो सकते हैं। जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

