महराजगंज नहर में गिरने से पांच वर्षीय बालक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Satya Prabhat News
By -
0

 


महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के दमकी गांव में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संजय पासवान का पांच वर्षीय पुत्र गांव में नहर के किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक वह नहर में गिर गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने उसे नहर से निकालकर तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)