संदिग्ध परिस्थितियों में ऑफिस में फंदे से लटकता मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

Satya Prabhat News
By -
0

 

महराजगंज कोल्हुई कस्बे में एक युवक का शव सोमवार की सुबह उसके ऑफिस में रस्सी से लटकता हुआ मिला है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है मृतक व्यक्ति की पहचान पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी सनी जायसवाल 26 वर्ष कोल्हुई के एक आरामशीन को पिछले दो सालों से रेंट पर लेकर उसका संचालन करता था और लकड़ी का कारोबार करता था और कोल्हुई में ही आरामशीन की ऑफिस में रात में भी रुकता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद ऑफिस में ही सोने चला गया अगले दिन सुबह जब आरामशीन पर कार्य करने वाले मिस्त्री पहुंचे तो कई बार सनी को जगाया और फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला फिर खिड़की तोड़कर देखा गया तो सनी की लाश रस्सी से लटकी हुई है वही घटना की जानकारी मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में एसओ कोल्हुई आशीष सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है,शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद कि मौत कारण का पता चल पाएगा

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)