गोंडा में भावुक कर देने वाली मिसाल पुलिस बनी अभिभावक, बिटिया की कराई शादी।

Satya Prabhat News
By -
0


जानकारी के अनुसार गोंडा अपराध के बाद उजड़ा घर, लेकिन उम्मीद की किरण बनी गोंडा पुलिस थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के ग्राम धन्नीपुरवा निवासी एक पीड़ित परिवार की बिटिया की शादी गुरुवार को गोंडा पुलिस और उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सहयोग से पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराई गई।

प्राप्त जानकारी कुछ महीने पहले इसी परिवार पर टूटा था दुखों का पहाड़, जब बिटिया की शादी के ठीक पहले भाई शिवदीन की हत्या पासी गैंग के बदमाशों ने कर दी थी। भय और आर्थिक संकट के बीच टल गई शादी, टूटी आस, लेकिन तभी गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल ने न सिर्फ हत्याकांड का खुलासा कराया, बल्कि अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा। इनमें से दो कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर किए गए।

इसके बाद एसपी जायसवाल ने बिटिया की शादी को अपने मानवीय सरोकार से जोड़ा। पुलिस अधीक्षक और उनकी धर्मपत्नी डॉ. तन्वी जायसवाल ने घर पहुंचकर ₹1.51 लाख नगद, जेवर और गृहस्थी का सामान देकर अभिभावक की भूमिका निभाई। गोंडा पुलिस और STF के अधिकारी घराती बन बारातियों का स्वागत करते नजर आए।

पंडाल सजाया गया, भोजन की व्यवस्था हुई और पूरे गांव ने देखा कि खाकी सिर्फ डर की नहीं, भरोसे की भी पहचान है।
एसपी जायसवाल ने कहा, "हम अपराधियों के खिलाफ हैं, लेकिन हर जरूरतमंद के साथ खड़े भी हैं। यह शादी कानून नहीं, इंसानियत की जीत है।

सोशल मीडिया पर वायरल न्यूज़ गोंडा पुलिस ने यह साबित कर दिया – जहां हाथ थामने वाला कोई नहीं होता, वहां भी 'पुलिस परिवार' खड़ा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)