महराजगंज जनपद की घुघली पुलिस, एसओजी और स्वाट टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। महिलाओं को झांसा देकर उनके आभूषण ठगने वाला एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो 30 से अधिक मुकदमों में विभिन्न जनपदों में वांछित था।
गिरफ्तारी घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा खुर्द के पास से की गई, जहां यह अपराधी किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति महिलाओं को विश्वास में लेकर उनके गहने उतरवा लेता था और फिर फरार हो जाता था। अब तक इसने दर्जनों महिलाओं को शिकार बनाया है।
बरामदगी पीली धातु के चोरी किए गए आभूषण। एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जो घटनाओं में प्रयोग की जाती थी
प्राप्त जानकारी पुलिस अधीक्षक का बयान इस गिरफ़्तारी से कई मामलों के खुलासे की संभावना है। अपराधी से पूछताछ की जा रही है, और अन्य घटनाओं से जुड़ी जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं।"

