महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में एक घर में आधी रात को अचानक मगरमच्छ आ जाने से दहशत फैल गई दरअसल परिवार के लोग सो रहे थे तभी आधी रात को घर के मुख्य दरवाजे पर कुछ आवाज सुनाई दी लोगों को किसी के होने का शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोलकर टॉर्च जलाई लेकिन सामने का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए दरवाजे पर मगरमच्छ देखकर घर में चीख पुकार मच गई चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई वन कर्मियों को सूचना देने के बाद ग्रामीण मगरमच्छ को बाहर निकाले।
मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम मगरमच्छ को कब्जे में लेकर रेंज चली गई
जानकारी के मुताबिक, बहरौली गांव में शनिवार रात में सभी लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे इसी बीच एक मगरमच्छ गांव के पास पोखरी से बाहर निकलकर गांव निवासी पारस गुप्ता के दरवाजे पर पहुंच गया मगरमच्छ घर में घुसने से पहले काफी देर तक मुख्य दरवाजे के पास बैठकर हरकत करता रहा दरवाजे पर किसी के होने की आहट मिलते ही घर के अंदर सो रहे एक शख्स ने उठकर टॉर्च से रोशनी कर देखा तो वह डर गया और चीख पुकार मचाने लगा क्योंकि उसकी आंखों के सामने एक विशालकाय मगरमच्छ बैठ हुआ था वही मगरमच्छ के रेस्क्यू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली हैं मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि घर में घुसे मगरमच्छ को कब्जे में लेकर सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया है।

