महराजगंज बृजमनगंज थाना परिसर में सोमवार दोपहर उप जिलाधिकारी फरेंदा प्रतीक्षा त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा की अध्यक्षताबैठक में उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूर्णतः वर्जित है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा ने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म की आस्था का सम्मान करें। साथ ही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बैठक में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, सी अमित कुमार राय, तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद थे। प्रधान प्रतिनिधि रामशिला, रविंद्र यादव, सभासद अनूप चौरसिया, जितेंद्र कुमार और मुमताज अहमद, अब्दुल सलाम, निजामुद्दीन सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

