न्यायालयों में लंबित केसों, अपिल, जमानत आदि की पात्र लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता कराना है उद्देश्य
आनंदनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुक्रम में जागृति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला जागृति यूनिट एवं तालुक जागृति टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जागृति योजना का मूल उद्देश्य जनपद के निवासियों को निःशुल्क कानूनी सलाह व मदद की जानकारी देना है।
यह भी देखिए | महराजगंज DM संतोष कुमार शर्मा का जिला अस्पताल पर औचक निरीक्षण
जिससे जिला अदालतों, उच्च न्यायालय एवं सर्वोच्च न्यायालय में लंबित केसों, अपिल एवं जमानत आदि की प्रभावी पैरवी के लिए पात्र लोगों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने विज्ञप्ति जारी जिला जागृति यूनिट के गठन की जानकारी दिया। जिसमें सदस्य के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
यह भी देखिए |फरेंदा थाना क्षेत्र में पत्रकार को जान से मारने की कोशिश
प्राप्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, समेत अन्य सदस्यों के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता डा. मनीष कुमार चौबे को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। डा. मनीष चौबे द्वारा लिखित अनेक पुस्तक विधि के विद्यार्थियों व अधिवक्ता गण के बीच में काफी लोकप्रिय है। रेवेन्यू बार के अध्य्क्ष अष्टभुजा वर्मा, सचिव परमात्मा सिंह, रामसेवक सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, राघवेंद्र उपाध्यक्ष, सरोज मिश्र, ओम प्रकाश शुक्ला, सनत त्रिपाठी ने खुशी जाहिर किया है।

