मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा वृक्ष लगाया गया

Satya Prabhat News
By -
0

जनपद हरदोई मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा आज दिनांक 27 जून 2025 को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के द्वारा पुलिस चौकी हरिहरपुर थाना टडियावां जनपद हरदोई में वृक्ष लगाए गए। जोकि पर्यावरण के लिए बहुत ही आवश्यक है। संगठन के संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार ने उपस्थित लोगों से कहा कि पर्यावरण बचाना केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन का ही काम नहीं है। समाज में रहने वाले हर एक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। ताकि पर्यावरण बना रहे और प्रदुषण मुक्त भारत बन सके। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष सीतापुर अनिल कुमार, तहसील अध्यक्ष मिश्रिख नैमिष कुमार, थाना प्रभारी थाना टडियावां शिव नारायण सिंह, चौकी प्रभारी हरिहरपुर धीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल विनय यादव, कांस्टेबल शेष कुमार यादव, विवेक कुमार, सुभम, दिलीप कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सुमेन्द्र सिंह एवं तमाम स्थानीय व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)