डीएम ने किया जिला अस्पताल महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Satya Prabhat News
By -
0

 


महराजगंज, शुक्रवार शाम जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न वार्डों, ब्लड बैंक, डायलिसिस कक्ष और अन्य विभागों का निरीक्षण कर वहां की साफ–सफाई, चिकित्सा सेवाओं एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर समुचित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं और स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विशेष रूप से मरीजों के हित में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

इसके बाद डीएम ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, कर्मचारियों के व्यवहार और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। परिजनों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अस्पताल प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीएम ने यह भी कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)