*महराजगंज द्वारा किया गया थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण।*

Unknown
By -
0

उत्तर प्रदेश हेड ए के मिश्रा
राष्ट्रीय मीडिया संघ प्रदेश अध्यक्ष एके मिश्रा उत्तर प्रदेश

श्रावण माह व आगामी स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के साथ-साथ क्षेत्र के गुंडा, बदमाशों, एचएस की चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।*

     जनपद में अपराध रोकथाम एवं श्रावण माह तथा आगामी स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 09.08.2024 को थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया तथा थानो पर  हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई एवं संबंधित अधिकारी /
कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई  की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)