महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र के रामनगर के पोखरहवा टोले में सोमवार की सुबह एक 45 वर्षीय किसान पर तेंदुआ ने हमला कर दिया किसान अपने खेत में काम कर रहा था जब अचानक तेंदुआ जंगल से निकलकर उस पर टूट पड़ा किसान ने बहादुरी से तेदुए का मुकाबला किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के दौरान किसान का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिससे तेदुआ डरकर वापस जंगल में भाग गया
ग्रामीणों के मदद से घायल किसान को तुरंत रतनपुर सीएचसी ले जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया
किसान का नामवीरेंद्र पासवान पिता तमई उम्र 45 वर्ष
महराजगंज फैयाज सिद्दिकी की रिपोर्ट
