महराजगंज जनपद के विकासखंड बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा खड़खोड़ी में प्रधान द्वारा सफाई के नाम पर घोटाले का मामला प्रकाश में आया है

Unknown
By -
0
  संवाददाता शशांक राय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के विकासखंड बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा खड़खोड़ी में प्रधान द्वारा सफाई के नाम पर घोटाले का मामला प्रकाश में आया है,
जनता एक सच्चे और ईमानदार व्यक्ति को अपना जनप्रतिनिधि चुनती है और जब यही जनप्रतिनिधि विकास के नाम पर अपना जेब भरते हैं तो जनता उनसे हिसाब भी मांगती हैं कुछ ऐसा ही मामला विकासखंड बृजमनगंज के ग्राम सभा खड़खोड़ी में देखने को आया है
 जानकारी के  अनुसार ग्राम सभा खड़खोड़ी में ग्राम प्रधान असद अहमद द्वारा हजारों का पेमेंट सफाई, हैडपम्प मरम्मत और राबिश गिरने के नाम पर करवाया गया जो की ग्राम प्रधान और सफाई कर्मी की मिली भगत से ग्राम विकास अधिकारी के सहयोग से हजारों का पेमेन्ट कराया गया ग्रामीणों के अनुसार
 गांव में कोई भी नल मरम्मत नहीं हुआ है और न ही गांव की कोई साफ सफाई हो पाई है सफाई के नाम पर 32800 और हैंड पंप मरम्मत के नाम पर ₹21150 राबिश गिराने के नाम पर ₹22490 का कुल भुगतान करवाया गया जो ₹76500 के आसपास है ग्राम प्रधान द्वारा कुल ₹5000 का भी खर्च नहीं किया गया पिछले 7-8 सालों से ग्राम सभा खड़खोड़ी में ग्राम प्रधान असद अहमद द्वारा इसी तरह आए हर 1-2 महीने पर सफाई और हैंड पंप मरम्मत के नाम पर फर्जी भुगतान भुगतान करवाया जा रहा हैं 

संवाददाता शशांक राय की रिपोर्ट


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)