महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बहदुरीबाजार के टोला भौराजोत मे मस्जिद के ऊपर से गया 11000 वोल्टेज हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक बच्चा करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है । चाँद मोहम्मद पुत्र मुबारक अंसारी बुरी तरह घायल हो गया । जिसका इलाज एक नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल पर चल रहा है । गांव मे खुला तार होने से हमेशा इस तरह की घटना होने की संभावना बनी रहती है

