महराजगंज भारत नेपाल सीमा पर थाना सोनौली पुलिस द्वारा नशीली दवाईयों के साथ पकड़े गये 02 नफर शातिर तस्कर।

Satya Prabhat News
By -
0
संवाददाता विष्णु गुप्ता 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा भारत- नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम हेतु अभियान के दिये गये निर्देश के क्रम में थाना सोनौली व एसएसबी टीम के संयुक्त चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बहद ग्राम गनवरिया से 02 नफर अभियुक्त जो आल्टो कार मे अवैध नशीली दवाईयों को तस्करी करने के उद्देश्य से  भारत से नेपाल जा रहे थे । पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा पूछताछ के दौरान पुलिस अभिरक्षा मे लेकर अभियुक्तगण 1.नीरज चन्द्र श्रीवास्तव पुत्र शैलेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव निवासी शक्तिपुरम कालो रसूलपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर उम्र करीब 38 वर्ष, 2. मो0 सैफ पुत्र असफाक अहमद निवासी ग्राम सूरज बिहार तकिया कौलदह रसूलपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष के विरूद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ मे अभियोंग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । 
घटना एंव गिरफ्तारी विवरण - 
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा भारत नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधिया तथा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश के क्रम मे आज दिनांक 07.08.2024 को स्थानीय पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के दौरान प्राप्त मुखबीर की सूचना के आधार पर ग्राम गनवरिया थाना सोनौली से आल्टो कार से नशीले सीरप व कैप्सूल की तस्करी करने हेतु भारत से नेपाल राष्ट्र ले जा रहे 02 नफर अभियुक्तगण 1.नीरज चन्द्र श्रीवास्तव पुत्र शैलेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव निवासी शक्तिपुरम कालो रसूलपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर उम्र करीब 38 वर्ष, 2. मो0 सैफ पुत्र असफाक अहमद निवासी ग्राम सूरज बिहार तकिया कौलदह रसूलपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 19 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 146/2024 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय महराजगंज रवाना किया गया ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)