महाराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के पनियरा कस्बा स्थित आयुष्मान अस्पताल में प्रसव कराने के लिए आई एक महिला का ऑपरेशन के बाद मौत होने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर पोखरा टोला निवासी राम नारायण अपनी पत्नी चांदनी को प्रसव पीड़ा होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा प्रसव कराने के लिए पहुंचा जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया कि पहला बच्चा सीजर से हुआ था इस लिए दूसरे बच्चें के लिए भी सीजर ही करना पड़ेगा उसके बाद परिजन अपनी मर्जी से
पनियरा कस्बे मे स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल लेकर चले गए बताया जा रहा है कि जहा देर शाम महिला का ऑपरेशन किया गया और महिला ने एक मासूम बच्ची को जन्म दिया उसके बाद रात लगभग दस बजे महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई परिजनों ने इस बात को डॉक्टर से बताया उसके बाद बताया जा रहा है कि डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया गया लेकिन महिला ने अस्पताल में ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया घटना के बाद से परिजनों का जहा रो रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग किया है
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पनियरा निर्भय कुमार सिंह से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फ़ोन नही उठा बताया जा रहा है कि अस्पतल से मृतक महिला के शव को आनन फानन में घर भेजा गया मृतक महिला के शव को घर लाने के बाद ससुराल वालों ने दांह संस्कार कर दिया है
