संवाददाता सोनू कन्नौजिया/महराजगंज
महराजगंज जनपद आनंद नगर ब्लाक रविवार को एकल अभियान अंचल खजुरिया संच ओडवलिया के विद्यालय ग्राम सभा के प्रांगण में संच समिति के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। एकल अभियान के द्वारा पूरे देश में एकल अभियान के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इसके मुख्यअतिथि पूर्व विधायक रहे चौधरी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि देश के एक लाख गांव में एकल विद्यालय चलता है।
इसमें पंचमुखी शिक्षा दी जाती है। इन्हीं का एक विषय ग्राम स्वराज है। इन्हीं के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान मनाया जा रहा है। और किसी कड़ी में ओडवलिया ग्रामसभा कें प्रधान प्रमोद चौधरी ने कहा की जीवों को बचाने का लिया संकल्प, पेड़ पौधे रहेंगे तो हरी भरी धरती रहेगी जीव रहेंगे सुरक्षित बड़ता हुआ प्रदूषण नियंत्रण होगा। इसलिए वृक्षारोपण दुनिया के लिए आवश्यक। ।
इस मौके पर अभियान प्रमुख अंचल परीक्षण प्रमुख राधेश्याम ,करुणेश ,सोनू कनौजिया ,शिवम जायसवाल ,उपेंद्र यादव ,दुर्गेश चौधरी ,मेराज ,अवधेश राजभर, अरविंद राजभर, नरेश राजभर, विकास यादव, उमेश पासवान, परविंद विश्वकर्मा,चंद्रभान चौहान, अभिषेक पासवान,मंजूर ,आचार्या दीदी दुर्गावती पाण्डेय सहित विद्यालय ग्राम के सभी बच्चे मौजूद रहे !!