बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान द्वारा फरेंदा में महाआरती, दीप प्रज्वलन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Satya Prabhat News
By -
0

बजरंगी दर्शन सेवा संस्थान के द्वारा 13/08/2024 दिन मंगलवार को आनंद नगर के दुर्गा मंदिर स्थित मानसरोवर पर 2100 दीप प्रज्वलन, महा आरती व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ अशोक यादव ने किया जिसमें संस्थान के समस्त सदस्यों की संपूर्ण सहभागिता रही। 
श्रावण मास के अंतिम मंगलवार के दिन नगर वासियों व संस्थान के द्वारा विशेष आमंत्रित अतिथियों के साथ 2100 दीप जलाकर महाआरती की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर संस्थान के सदस्य गण पवन वर्मा, रजनीश पांडेय, शशिकांत तिवारी, विनय शुक्ला, आकाश यादव, दीपक, राजीव श्रीवास्तव, राजीव जायसवाल, रामाज्ञा, अभिषेक पांडेय, सुनील, प्रतीक, ऋतिक, संतोष व सूरज वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
विशेष आमंत्रित अतिथियों में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, परमात्मा अग्रहरी व लेहरा मंदिर के महंत सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहें ।

यज्ञेश्वर दत्त मिश्रा

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)