वन माफिया की तलाश में, वन विभाग की छापेमारी,आरोपी भागने में सफल रहा

Unknown
By -
0

वन माफिया की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम कई वन अपराधों में लिप्त और फरार चल रहे वन अपराधी श्रीकान्त यादव उर्फ भगत पुत्र शिवनाथ यादव निवासी रामनगर टोला कटहरवा की तलाश में वन  विभाग उत्तरी चौक रेंज की टीम जांच अधिकारी रामानन्द मौर्य वन दरोगा के नेतृत्व में उसके घर पर दविश दी गई। परन्तु वह मौका पाकर घर के पिछले दरवाजे से भागने में सफल रहा| टीम दरवाजे पर घंटों इंतजार के बाद नोटिस को दरवाजे पर चस्पा करवा दिया और वापस लौट गई
जानकारी के मुताबिक श्रीकान्त यादव चार केस में वांछित वन अपराधी हैं दो केस का नोटिस उसके घर पर चस्पा कर उसकी तलाश की जा रही हैं और फर्नीचर उद्योग व्यापारी श्रीकांत यादव कई वन अपराधों में लिप्त होने के कारण वन कर्मियों को देख फरार हो जाता हैं जिसके वजह से रिकॉर्ड और अभिलेखों का मिलान भी नही हो पा रहा है

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)