फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, आधार कार्ड बनाने/ साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफास

Satya Prabhat News
By -
0
         पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना / अपर पुलिस अधीक्षक  जनपद महराजगंज आतिश सिंह के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साइबर फ्राड/ फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए क्षेत्राध्कारी फरेन्दा अनिरुद्ध कुमार व साइबर थाना निरीक्षक सजनू यादव के अगुवायी मे दिनांक 13/08/2024को फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड बनाने/ साइबर फ्राड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश-

अपराध करने का तरीका- 
            फर्जी वेबसाईट के माध्यम से फर्जी फर्जी आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र, निर्वाचन कार्ड, राहुल पुत्र अज्ञात निवासी भीटी थाना हंडिया जनपद प्रय़ागराज के आईडी के  रबर का क्लोन तथा 18 कापी आयरिकस का फोटो लेकर बनाकर साइबर, ऑनलाइन फ्रॉड आदि फर्जी कार्यों मे लिप्त पाये जाने के अपराध मे साइबर थाना पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 319(2),318(4),336(3), 338, 61(2),340(2) BNS,  66 (D) IT ACT, आधार अधिनियम 2016 की धारा- 35 अभियोग पंजीकृत किया गया। कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए जेल भेजा जा रहा है ।

बरामदगी-
          08 अदद लैपटाप ,02 अदद प्रिन्टर ,07 अदद प्लास्टिक के बायोमेट्रिक क्लोन, 02 अदद आइरिस डिवाइस, 01 अदद माउस, 01 अदद WEBCAM, 01 अदद सीपीयू, 04 अदद मोबाइल, 01 अदद लैमिनेशन मशीन , 02 बोयोमेट्रिक मशीन, 04 अदद सिम कार्ड, 71 अदद आधार कार्ड, 50 अदद टोकन , 176 अदद निर्वाचन कार्ड, 224अदद जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की रशीद 1839 अदद , 04 अदद सिम व 4210.00 रुपये नगद , 2 अदद एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड – 01 अदद पैनकार्ड,  01 अदद  आँख का आइरिश

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)