महराजगंज जनपद के भारत नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सोनौली सीमा से एसएसबी जवानों ने अवैध रूप से घुसपैठ कर रहे दो चीनी नागरिकों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

Unknown
By -
0

संवाददाता, फैयाज अहमद, विष्णु गुप्ता 

 सुरक्षा एजेंसियों ने पकडे गए दोनों चीनी नागरिकों के पास से फर्जी भारतीय आधार कार्ड भी बरामद किया गया है इसके बाद पुलिस दोनों चीनी नागरिकों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपीयों को जेल भेजने की कार्यवाई कर रही है सुरक्षा एजेंसियों के गिरफ्त में खड़े तीनों अभियुक्ततों में से दो अभियुक्त चीनी नागरिक है जो अवैध तरीके से नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे थे वहीं तीसरा व्यक्ति तिबन्त शरणार्थी है जो दोनों चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से नेपाल से भारत की प्रवेश करने का प्रवेश करने का जिम्मा लिया था नेपाल के काठमांडू में इस तिब्बती शरणार्थी जो दिल्ली में रह रहा था उसने दोनों चीनी नागरिकों का फर्जी भारतीय आधार कार्ड भी बनवाया था साथ ही साथ काठमांडू से गोरखपुर पहुंचने तक का उसने जिम्मा भी लिया था लेकिन सुरक्षा एजेंसियों की नजर से यह नही बच पाए और तीनों को एसएसबी जवानों ने नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय सोनौली सीमा से गिरफ्तार कर लिया अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों चीनी नागरिकों के पास से जब वैध कागजात मांगी गई तो उनके पास से कोई भी पासपोर्ट वीजा नहीं बरामद हुआ जबकि तीसरा जो तीबन्त शरणार्थी है उसके पास से भारतीय आधार कार्ड और पैन कार्ड मिला जो भारतीय पते पर बना हुआ था पुलिस ने दोनों चीनी नागरिकों के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि तीसरा व्यक्तिके खिलाफ 120 बी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)