Maharajganj: पोल पर चढ़े विद्युत कर्मी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

Satya Prabhat News
By -
0

जनपद महराजंगज 
बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौलिया गांव के समीप पोल पर चढ़े फाल्ट ठीक करते समय विद्युत सप्लाई आने से लाइन मैन की दर्दनाक मौत हो गई है। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी त्रिभुवन मौर्या जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष ग्राम बरडाड टोला परसपुर का निवासी था। यह दर्दनाक हादसा दुबौलिया गांव के समीप फाल्ट ठीक करते समय हुआ जिसमें लाइन मैन त्रिभुवन अपने सहयोगियों के साथ दुबौलिया गांव के पास पोल पर चढ़ कर फाल्ट ठीक कर रहा था।कि तभी अचानक पोल में विद्युत सप्लाई आ गई जिसके संपर्क में आने से विद्युत कर्मी पोल पर ही बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे गिर गिर गया जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जब फाल्ट ठीक करते समय लाईन सप्लाई बाधित रहती है, तो पोल में लाइट कहां से आ गई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई। 
                     फाइल फोटो त्रिभुवन मौर्या 

मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज कस्बे के बाहर बौलिया पोखरे के पास हाई टेंशन तार बृजमनगंज व धानी फीडर का गुजरा हुआ है वहां पर मौजूद विद्युत कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि शटडाउन के बावजूद धानी फीडर व बृजमनगंज फीडर का यह तार आपस में सट गया जिसके कारण करंट पास होने से उसकी मौत हो गई विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनिंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बौलिया पोखरे के पास गुजरे हुए दोनों फीडरों के हाई टेंशन तार आपस में सट जाने के कारण यह हादसा हुआ है बौलिया पोखरे के पास घटना के बाद विद्युत विभाग के तमाम कर्मचारी इसे ठीक करने के लिए लगे रहे और घटना के बाद स्थानिक कस्बे में भी कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया की धानी व बृजमनगंज फीडर के तार आपस में सट जाने से सप्लाई रिटर्न होने से उसकी मौत हो गई मृतक के परिवार वालों को सहयोग राशि प्रदान की जाए गी अवर अभियंता मनिंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहायता दी गई है जबकि उसके खाते में कल तक आर्थिक सहायता भी भेज दी जाएगी उच्चाधिकारियों के सरकारी मदद के आश्वासन पर परिजनों ने लाश का पीएम करवाने के लिए सहमत हुए
मौके पर थानाध्यक्ष बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कस्टडी में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)