उत्तर प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विशाल जनसभा को किया संबोधित पंकज चौधरी के लिए मांगा वोट

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज उत्तर प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ग्राम सभा बैठवालिया के मनरेगा पार्क में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और महराजगंज संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के लिए वोट मांगा। और जनता से रुबरू होते हुए कहा कि आप लोग भाजपा प्रत्याशी एंव केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को जीताकर  दिल्ली भेजेंगे तो भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं । 
उन लोगों के लिए तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि जब दिल्ली की सरकार बनेगी तो आप विकास के दरवाजे खुलेंगे। और विजली से मुक्ति मिलेगी आपके घर पर सोलर प्लांट 70% अनुदान के रूप में लगाया जायेगा। वहीं पर दानिश आजाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार जो गरांटी देती है उसे पुरा करती है नरेन्द्र मोदी की सरकार विना किसी भेदभाव के सबका विकास करती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सहारा इंडिया ने जो गरीब किसान मजदूरों के पैसे हड़पने का कार्य किया था उस पैसे को नरेन्द्र मोदी की सरकार दिलाने का कार्य कर रही है जो बाकी रह गए हैं चुनाव बाद दिया जाएगा।
 इस अवसर पर पुर्व विधायक अवनिंद्र नाथ दिवेदी उर्फ महंथ दूबे, भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता एवं विधायक पद के उम्मीदवार अजय कुमार श्रीवास्तव, अंकित सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, अम्बरीष तिवारी, नाथू सिंह पटेल, सेक्टर प्रभारी नागेश्वर चौधरी, मोहन पटेल, इमरान अन्सारी, मुन्ना अन्सारी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आर एस एस जिला मीडिया प्रभारी महराजगंज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे , मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी,  एवं हजारों हजारों की तादाद भाजपा एंव सुभासपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वही जनसभा के मंचके सुरक्षा का बागडोर तेजतर्रार उप निरिक्षक मनीष कुमार पटेल अपने हमराही शिव प्रताप सिंह एवं पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह, मुरलीधर यादव सहित थाने के तमाम पुलिस कर्मीयों के साथ मोर्चा संभाल रखे थे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)