अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर पदाधिकारी पहुंचे लाभार्थीयो के द्वार।

Satya Prabhat News
By -
0

गोरखपुर | भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीण विधानसभा की सेवा बस्ती छपिया एवं पेवानपुर में सघन जनसंपर्क करते हुए आम जनमानस के बीच मोदी योगी द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी बहुमत से जिताने के लिए निवेदन किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता बद्री प्रसाद एवं मंडल अध्यक्ष सत्य किशोर के नेतृत्व में जनसंपर्क करते हुए वोटरों को जागरूक किया।
संपर्क में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार में कहा कि भाजपा सरकार हमेशा सामाजिक - आर्थिक न्याय को बढ़ावा देती है। कहा कि 10 वर्ष में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है नक्सलवाद और आतंकवाद समाप्त हुआ है विकास के अनेक कार्य हुए हैं एक ओर भाजपा ने विकास योजनाएं दी तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने 65 वर्ष तक देश, सपा को 4 बार व बसपा को 3 बार प्रदेश में शासन करने का अवसर मिला। इन सब को मिलाकर जितना कार्य इन लोगों ने देश- प्रदेश में नहीं किया उससे अधिक कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष  व प्रदेश में 7 वर्ष में उत्तर प्रदेश में हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के बेहतर कार्यशैली के कारण आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। ऐसे में आपका फर्ज बनता है कि आप 1 जून अपने बहुमूल्य वोट के माध्यम से लोकसभा चुनाव में आप अपनी भागीदारी निभाकर भाजपा को मजबूती प्रदान करें। बाबा साहब की स्मृतियों को संजोने का काम मोदी की सरकार ने ही किया है। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर रखा गया है यह हमारे लिए बहुत ही सम्मान का विषय है।
इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। 500 साल की प्रतीक्षा के बाद भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार में महिलाओं को समान अवसर मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना देकर महिलाओं को रोज धुएं में स्वास्थ्य खराब करती थी उससे निजात दिलाने का काम किया, अल्पसंख्यक समाज में मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक के लिए कानून लाकर उनको सम्मान देने का काम किया है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण एवं अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक भी पहुंचे विकास इसलिए सबका साथ - सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही है मोदी सरकार क्योंकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचे और आम जनमानस को फायदा हो यही है मोदी की गारंटी।
सत्यकिशोर ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म कर देंगे वह भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनाएंगे। उन्होंने अबकी बार 400 पर का नारा लगाते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर मोदी के हाथ को मजबूत करने की अपील की।
संपर्क में मुख्य रूप से संजय बिट्टू कुमार नीतीश महेश उमाशंकर संदीप हरिशचंद्र राधेश्याम समेत अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे

उत्तर प्रदेश हेड एके मिश्रा

नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग ऑफिसर एके मिश्रा उत्तर प्रदेश

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)