पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा लोकसभा चूनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस द्वारा आज दिनांक- 21.05.2024 को जरिये मुखविर ग्राम बिरैची थाना घुघली तथा जनपद कुशीनगर बॉर्डर के क्षेत्र अंतर्गत नदी से अवैध बालू खनन की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी श्री अजीत कुमार को साथ लेकर थानाध्यक्ष घुघली योगेश कुमार द्वारा मौके पर पहुंच गये तो नदी की सीमा पर नदी में एक नाव मौके पर खड़ी मिली जिस पर खनन का अवैध बालू लोड था। मौके के पहुचने से पहले ही खनन माफिया वहां से नदी पार कर कुशीनगर जनपद की तरफ भाग गए। पुलिस द्वारा गांव वालों के सहयोग से नाव को खींचकर जेसीबी से तुड़वा दिया गया। उक्त खनन के विरुद्ध अन्य नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश हेड गोरखपुर से ए के मिश्रा की खास रिपोर्ट
