उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने विशाल जनसभा को संबोधित किया लोक सभा प्रत्याशी महाराजगंज भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के समर्थन में फरेंदा के जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित किया और कहा फिर भारतीय जनता पार्टी को जिताएं और महाराजगंज की जनता को पुनः मेरे द्वारा प्रभु रामलला का दर्शन कराएंगे ।
उमड़ा यह जन सैलाब आगाज है महराजगंज की बुलंद आवाज है अबकी बार 400 पार है...पुनः मोदी की सरकार हैं महराजगंज में आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया महराजगंज के जन-जन का विश्वास मोदी सरकार के साथ है। इस सरकार ने प्रदेश को सुरक्षित समृद्ध और विकसित बनाने का काम किया है।
इस कार्यक्रम में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,. विधायक जय मंगल कन्नौजिया ,पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ,. विधायक ऋषि त्रिपाठी,. विधायक प्रेम सागर पटेल,जिला अध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल बृजमनगंज नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल छठे लाल निगम एवं रामजियावन मौर्या सम्मिलित रहे।
संवाददाता सोनू कन्नौजिया
