महराजगंज आकाशीय बिजली गिरने से युवक की हुई मौत

Satya Prabhat News
By -
0
                             फाइल फोटो 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र पनियरा ग्राम सभा मुजरी निवासी एक युवक के उपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनू पुत्र अमरनाथ अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था तभी आज मंगलवार को बूंदाबांदी शुरू होने के साथ आकाशीय बिजली मुनू के ऊपर गिरा जिससे उसका शरीर झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई।बाकी बच्चे डर के घर भाग गए तथा परिजनों को सूचना दिये।परिजनों ने युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)