आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सभी थानो को धार्मिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्र के बूथ, बैंक, एटीएम के साथ-साथ क्षेत्र के गुंडा, बदमाशों, एचएस की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक निर्देश ।
*आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 01.05.2024 को थाना घुघली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।*
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए ।
सीसीटीएनएस कार्यालय निरीक्षण के दौरान अन्य विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनको अद्यावधिक करने के लिये संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गये । महोदय द्वारा बैरक ,हवालात,मेस तथा कार्यालय,स्टोर रूम,परिसर,गेट, सीज वाहनों आदि का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । थाना प्रभारी को अपराध एव अपराधियों के रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने एंव गश्त को औऱ बेहतर बनाने हेतु निदेर्शित किया गया ।
थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।
उत्तर प्रदेश हेड एके मिश्रा
नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग ऑफिसर एके मिश्रा उत्तर प्रदेश
