खलीलाबाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी ई प्रवीण निषाद को बल देने पहुंचें भारत के गृह मंत्री अमित शाह।

Satya Prabhat News
By -
0
मंच से गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी ई प्रवीण निषाद के पक्ष में मतदान करने की करी अपील। 

अपने हजारों समर्थकों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहुंचे थे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक जय चौबे, 
संतकबीरनगर- यूपी के संत कबीर नगर जिले में चुनावी सियासत आखिरी दौर में है 25 में को संत कबीर नगर जिले में चुनाव होना है जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक और कार्यकर्ता पूरे जोश और खरोश के साथ लग गए हैं आज खलीलाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर प्रवीण निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह  पहुंचे थे कई हजारों की भीड़ ने अमित शाह  के साथ जमकर नारे लगाए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह  ने कहा कि संत कबीर नगर जिले में एक बार फिर से कमल खिलाना है मंच के सामने बैठी पंडाल की जनता ने अमित शाह  के एक शुर में हुंकार भरी जहां कार्यक्रम के दौरान 
भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे वही अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे खलीलाबाद सदर से पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक जय चौबे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस तरीके से एक अल्प समय में अमित शाह जी  का कार्यक्रम खलीलाबाद  में लगा था जिसमें जनता का अपार जन समर्थन देखने को मिला । पूर्व विधायक जय चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह  और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है सभी वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ है।
उत्तर प्रदेश हेड एके मिश्रा

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)