बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा महुलानी टोला रामदयालपुर में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर सोमवार की सुबह 8 बजे मिश्रवालिया बाजार का रहने वाला राकेश लोधी चढ़कर आत्मदाह का प्रयास किया।बृजमनगंज थाने के एसआई तारकेश्वर वर्मा व महुलानी प्रधान महेश शर्मा टंकी पर चढ़कर उसे समझा बुझाकर नीचे ले आए।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया बाजार में राकेश लोधी निवासी मिश्रवालिया खास का गिट्टी मोरंग की दुकान है।
ठेकेदार रामबेलास निवासी ग्राम मिश्रवालिया टोला मोहनगढ़ राकेश की दुकान से गिट्टी मोरंग लेकर तीन गांव महुलानी,सोनाबंदी और बंजरहा गांव में पानी की टंकी का निर्माण करवा रहा है। दुकानदार राकेश ने बताया कि जनवरी से 1 लाख 64 रुपए बकाया है।पैसा मांगने पर ठेकेदार नही दे रहा है। एसआई तारकेश्वर वर्मा दुकानदार राकेश लोधी और ठेकेदार रामबेलास को बुलवा कर थाने ले गए।

