बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर विधायक ने जाना हाल बृजमनगंज में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण

Satya Prabhat News
By -
0
बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर विधायक ने जाना हाल
जनपद महराजगंज बृजमनगंज में बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण फुलमनहा बृजमनगंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सोमवार को विधायक वीरेंद्र चौधरी ने निरीक्षण किया। घोंघी नदी पर बने 13 किमी लंबा राजपुर दौलतपुर बांध की हालत जर्जर होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित  अधिकारियों को बाढ़ बचाव का इंतजाम करने का निर्देश दिया नदी का जलस्तर बढ़ने से सरदौनागढ़, रसोइया, कठहवा,लोधपुरवा, शिवपुर, बेलासपुर, मुड़ियारी, शीतलपुर, दौलतपुर, पिपरहाना, बनहाघाट खडखोडा,खडखोडी, राजपुर, जिगिनिहा सहित अन्य गांवों का विधायक ने निरीक्षण कर हाल जाना रिंग बांध कई स्थानों पर जर्जर व कटान होने की वजह से किसानों के फसल बर्बाद होने पर सिंचाई विभाग तहसीलदार व बीडीओ को पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया। 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)