महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र सुचितपुर बघौना के पूर्व प्रधान लालमन निषाद के 35 वर्षीय पुत्र राजेश की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रो कर है बुरा हाल, मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस जुटी अग्रिम कार्यवाही में-
यह सड़क हादसा मुजुरी चौराहे के आगे बैदा नहर के पास हुआ जहाँ तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया और बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें बाइक सवार राजेश को सिर व शरीर के अन्य हिस्सो में गंभीर चोटें आईं स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एम्बुलेंस से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पनियरा भिजवाया जहाँ डाक्टरों ने बाइक सवार राजेश निषाद को मृत घोषित कर दिया मौके पर सूचना पाकर पहुंची पनियरा पुलिस जुटी अग्रिम कार्यवाही में और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है!
