अड्डा बाजार में दो घरों से तीन मोबाइल चोरी, चोरों ने चोरी की चौथी वारदात को दिया अंजाम

Satya Prabhat News
By -
0

नौतनवा अड्डा बाजार में मोबाइल चोरों का गिरोह सक्रिय है । गत शनिवार की रात दोनों घरों से तीन मोबाइल अज्ञात चोरों ने चुरा लिया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को चौकी पर ले जाकर पूछताछ कर रही है ।

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव अड्डा बाजार में गत शनिवार की रात शहबेज के घर से दो मोबाइल तथा मुस्तफा के घर से एक मोबाइल रात में अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया । शहबेज ने अड्डा बाजार चौकी पुलिस को दिए नामजद तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी और उनकी भाभी घर में सो रही थीं दरवाजा खुला था गांव का ही एक बालक मोबाइल चुरा लिया तथा मुस्तफा ने बताया कि वह बरामदे में सो रहे थे अज्ञात चोर द्वारा मोबाइल चुरा लिया गया । चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल किया जा रहा है ।

चोरों ने चोरी की चौथी वारदात को अंजाम दिया है। एक सप्ताह के भीतर कस्बे में चोरी की चौथी घटना है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने 15 सितंबर रविवार सुबह दो बजे दो चाय की दुकान को अपना निशाना बनाया था। जिसमे नेवुर का सुबह 2 बजे चैनल का ताला तोड़ गल्ले से 35 रुपए की चोरी हुई वही दो सौ मीटर की दूरी पर छोटू जयसवाल की चाय की दुकान से सुबह 3 बजे गल्ले का लॉक तोड़ 100 रूपए एक किलो मलाई की चोरी हुई हालांकि, इस घटना में चोरों को बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)