पनियरा मंगलम पैलेस के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत

Satya Prabhat News
By -
0

पनियरा मंगलम पैलेस के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत
आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नगर पंचायत पनियरा में पनियरा मुजुरी मार्ग पर स्थित मंगलम पैलेस के ठीक सामने आज दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे बाइक सवार तीन युवकों की एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई जिसकी सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं नगर क्षेत्र के लोगों की आंखें भी इस दर्दनाक हादसे से नाम हो गई हैं 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे के करीब नगर पंचायत पनियरा क्षेत्र के अकटहिया के तीन युवक जो बाइक से कहीं जा रहे थे अभी वे मंगलम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे कि एक नियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए और तीनों युवकों के नाम कुछ इस प्रकार से हैं प्रदीप प्रजापति पुत्र रामचंद्र उम्र लगभग 30 वर्ष आकाश पुत्र जयंत उम्र 22 वर्ष वह डब्लू पुत्र भल्लर उम्र 40 वर्ष जो इस दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवा बैठे हैं | सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और उनको करुण क्रन्दन करते देखा जा रहा हैं | वहीं पीएससी पनियरा के चिकित्सकों ने चिकित्सकीय परीक्षण करते हुए तीनों युवकों को मृत घोषित किया है | मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस जुटी अग्रिम कार्यवाही में

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)