अंकित सिंह ने शिव मंदिर का रखवाया था नींव
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सोमवार को फरेंदा कोतवाली परिसर में स्थित नवनिर्मित भगवान शिव के मंदिर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एवं रुद्राभिषेक कर उद्घाटन किया। एसपी सोमेंद्र मीना ने नव निर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना किया और फरेंदा कोतवाली एवं क्षेत्र समेत जनपद की सुरक्षा शांति व्यवस्था तथा विकास की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का मंदिर स्थापित होने से यहां का वातावरण शुद्ध और शांत रहेगा।शिव मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने गुणवत्तापूर्ण प्रयास का अवलोकन करते हुए कहा कि सोनौली थाना प्रभारी अंकित सिंह ने नींव रखी और श्यामदेउरवा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने मंदिर स्थापित कराया और बेहतर जिर्णोद्धार कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।शिव मंदिर के निर्माण कार्यों में पूर्व ग्राम प्रधान विनोद चौधरी का विशेष महत्व रहा वह बढ़-चढ़कर इस मंदिर के निर्माण में योगदान दिए हैं जों सराहनीय हैं। अंत में उन्होंने कहा थाना परिसर में शिव मंदिर का निर्माण ऐतिहासिक कार्य हुआ है। पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग का सराहना किए।इस दौरान फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक,चौकी प्रभारी गंगाराम यादव, वृजमनगंज थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह, कोल्हुई थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय,उपनिरीक्षक अरुण कुमार, उपनिरीक्षक रणविजय वर्मा, उपनिरीक्षक भगवान बक्स सिंह, उपनिरीक्षक मधुकर सिंह तथा प्रेम मशीनरी स्टोर के प्रोपराइटर,प्रेम चंद गुप्ता,कमल जायसवाल सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी रहें। मंदिर के उद्घाटन समारोह में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया
