महाराजगंज रोहिन नदी में नहाते डूब रही चार लड़कियों में से तीन को निकाला,एक की नदी की धारा में बह कर हुई मौत

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज ब्रेकिंग 
एंकर- महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ी में रविवार की शाम लगभग चार बजे रोहिन नदी में 4 बच्चियां स्नान कर रही थी गहरे पानी में जाने के कारण रिशा 11 वर्ष डूबने लगी अन्य बालिकाएं बचाने गईं तो वह भी डूबने लगी वहां मौजूद कृष्णा 13 वर्ष ने दौड़कर तीन लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान रिशा गहरे पानी में जाने से नदी की धारा में बह गई। कृष्णा के शोर मचाने पर पर ग्रामीण दौड़े तब तक देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने नदी में काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका | एसएसबी की आरआरटी टीम नदी में रिशा की तलाश में जुटी हुई थी सोमवार सुबह 11 बजे कानपुर नर्सरी के पास ग्रामीणों ने रोहिन नदी में शव को देखे जिसकी सुचना पुलिस को दिए पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)